बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के भेंडा गांव के प्रसिद्ध मनोकामना शिव मंदिर में 13 फरवरी से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंदिर को सजाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 13 फरवरी को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 24 घंटे के अखंड-कीर्तन का आयोजन होगा। 14 को अखंड की पूर्णाहूति के बाद भगवान सत्यनारायण स्वामी की पूजा होगी। 15 को शिव की बारात निकाली जाएगी। 16 फरवरी को महाभंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.