बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया। प्रस्तावित महर्षि भृगु कॉरिडोर में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह घोषणा रविवार को परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह में की। कहा कि भगवान परशुराम महर्षि भृगु के ही वंशज थे। कॉरिडोर के लिए शासन से 50 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुका है। इसमें भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर महर्षि भृगु मंदिर परिसर में देर शाम भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलाचरण के बीच भगवान परशुराम के पूजन-अर्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डमरू दल के सदस्यों ने हर हर महादेव के उद्घोष के बीच झाल-ढोल बजाया तो हर कोई रोमांचित हो गया। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण सभा ने मनाई परशुराम की जयंती मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.