बलिया, दिसम्बर 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। शहर के बीच से होकर बहने वाले कटहल नाला की सफाई के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ कराने, नाले का सर्वे करने तथा उस पर जहां भी अतिक्रमण हुआ है, उसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए। जीराबस्ती क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए तत्काल परियोजना बनाने को कहा। डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कई अहम निर्देश दिए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिं...