चंदौली, दिसम्बर 22 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सकल हिन्दू समाज ने अपनी एकजुटता दिखाई और हिंदुओं के संगठित होने पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वामी रूपेश्वरानंद जी ने भारत माता के तैलचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद वेद पाठशाला के आचार्य एवं बटुकों ने मंत्रोच्चारण के साथ देव आह्वान एवं हवन किया। मुख्य वक्ता डॉ. आशीष एसोसिएट प्रोफ़ेसर राजनीति शास्त्र बसंत कन्या महाविद्यालय एवं सह विभाग कार्यवाह काशी विभाग ने कहा डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने हिन्दू समाज एवं हिन्दू राष्ट्र को ध्यान में रखकर संस्कारित समाज की स्थापना किया। जिसका मूल उद्देश्य अपने राष्ट्र अपने संस्कृति सनातन धर्म और विश्व बंधुत्व की स्थापना करना था। पूजा प...