बक्सर, मार्च 16 -- पेज तीन के लिए ----- आदेश जारी बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते निकाले बॉडी वारंट चेकपोस्ट पर अधिकारी पहचान पत्र के साथ रहे मौजूद बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला सड़क सुरक्षा समिति, परिवहन विभाग, नीलाम पत्र, मद्य निषेध, भू विवाद, विधि व्यवस्था, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार की समीक्षा हुई। डीएम साहिला ने इन विभाग के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की रिपोर्ट ली। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ताकि कार्य में तेजी से प्रगति से हो सके। आम जनता को सहूलियत मिल सके। समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि भू समाधान पोर्टल के माध्यम से जमीन विवाद का निराकरण कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में शामिल है। उन्होंने सभी सीओ एवं थानाध्यक्ष को अंचल स्तर पर जमीन विवाद की साप्ताहिक बैठक करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट शब्दों में कह...