मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना के चंदवारा घाट में एक प्लॉट पर भू-विवाद को 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने व रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। स्थानीय नंदू सहनी ने यह आरोप लगाते हुए बाड़ा जगन्नाथ के एक पूर्व मुखिया समेत तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है। नंदू ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया है कि जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के निकट उसके पिता महावीर सहनी ने 1972 में केबाला के जरिए जमीन ली थी। उक्त प्लॉट पर कब्जा का खेल है। इसके लिए 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की जा रही है। रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.