देवघर, मार्च 18 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के पतारडीह गांव में रविवार को भू-विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत मामले में पुलिस ने 13 नामजद सहित 4-5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोलेश्वर साह की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया गया है कि गांव के गुणाधर साह, रामदेव साह, क्रांति साह, धर्मेंद्र साह, पंचू साह, कुमोद साह, बालानंद साह, विशाल साह, जयनंद साह, गौरीनंद साह, राजेंद्र साह, मंजू देवी और सोनिया देवी समेत अन्य लोग उनकी जमाबंदी जमीन की घेराबंदी कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने पारंपरिक हथियार से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भाई घर में घुस गए, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए और तलवार व चाकू से हमला कर दिया। हमले में गोडल साह व चोलेश्वर साह गंभ...