भदोही, फरवरी 25 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चौरी दानूपट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय इलियास पर सोमवार की रात धारदार हथियार से हमला किया गया। वह मकान के पास दालान में सोए थे। मंगलवार को पुलिस ने संदेह के आधार पर बड़े भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा कायम किया। उक्त गांव निवासी इलियास का भाईयों से भू विवाद चल रहा है। सोमवार की रात वह अपने घर के पास दालान में सोए थे। देर रात करीब दो बजे किसी ने सोते समय गर्दन पर वार किया, जिसके बाद वह शोर मचाने लगे। जब तक स्वजन पहुंचते, तब तक आरोपित फरार हो गया। आनन-फानन में चौरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि मेडिकल जांच में अधेड़ के गर्दन पर ब्लेड से वार की बात सामने आई है। संदेह के आधार पर बड़े भाई के खिलाफ हत्या के ...