जौनपुर, जून 11 -- नौपेड़वा(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार की रात करीब आठ बजे भू-विवाद में विपक्षियों ने लाठी-डंडे से पीटकर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे खानदान के चार लोगों को भी घायल कर दिया। मौके पर आगजनी की भी घटना हुई। घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव निवासी 48 वर्षीय अजय सिंह का पड़ोसी कुछ लोगों से भूमि को लेकर काफी समय से विवाद था। बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- भू-विवाद में लाठी से पीटकर अधेड़ की हत्या, चार घायल देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। विपक्षियों ने लाठी-डंडे से पीटकर अजय सिंह की हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर...