मधेपुरा, मार्च 3 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी थाना क्षेत्र के नरदह पंचायत के दुहवी सुहवी गांव में सोमवार की सुबह एक युवक को गांव के ही कुछ दबंगों ने बंधक बनाकर बेरहमी के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाकर रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया। इस मामले के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दुहवी सहुवी गांव निवासी ललन यादव पत्नी के साथ खगड़िया जिला जिले के गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र पिंताझिया गांव ससुराल गए था। रविवार की देर शाम रामकृपाल यादव अपनी बहन और बहनोई के साथ दुहवी सुहवी गांव पहुंचा था। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर लौट रहा था। एसएच 58 स्थित आटा मील के पास दुहवी सुहवी निवासी उमेश यादव और धीरेंद्र यादव सहित कुल आठ लोगों ने उसे घेर लिया। नाम पता पूछने पर उसने ...