भू विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
झांसी, जून 21 -- झांसी, संवाददाता। बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत सुकवां-ढुकवां रोड स्थित कारस देव मंदिर के पास जमीन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें रविवार एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर धारदार चीज से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्टेशन रोड निवासी मनीष यादव ने बताया कि उनकी आराजी संख्या 2300 स्थित भूमि कारस देव मंदिर के समीप है। भूमि को लेकर पड़ोसी धनीराम एवं उनके परिजनों से लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। यह लोग कई बार अवैध कब्जे का प्रयास कर चुके हैं। इसकी शिकायत 2 अप्रैल को पुलिस से की थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा राजस्व टीम गठित कर 16 जून को भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन कराया गया था। जिसमें दोनों पक्ष मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.