जौनपुर, मार्च 14 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में भू विवाद के चलते पट्टीदारों में हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान भेज दिया गया। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी गुलाब चंद गुप्ता पुत्र स्व झिगूरी गुप्ता, लालचंद गुप्ता पुत्र स्व झिगूरी गुप्ता, शुभम गुप्ता पुत्र लालचंद गुप्ता, व हरिश्चंद्र गुप्ता पुत्र झिगूरी गुप्ता शुक्रवार को भू विवाद के चलते मारपीट में चारों घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चारों का चिकित्सालय में प्रथामिक उपचार के बाद सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...