जौनपुर, मई 2 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोकरा गांव में गुरुवार को भू-विवाद मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हुए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नोकरा गांव निवासी सर्वेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे गांव के ही कुछ लोग भू-विवाद में मारपीट करने की स्थिति में आ गए। विरोध करने पर लाठी, डंडा और अन्य चीजों से पीटकर घायल कर दिया। घटना में सर्वेश मिश्रा, उनके भाई रमेश मिश्रा और माता इसरावती देवी घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर आरोप है कि जाते समय हमलावरों...