जौनपुर, मई 14 -- बरईपार। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में भू विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी छोटेलाल सरोज ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मंगलवार को भू विवाद के दौरान बड़े लाल सरोज, सुभावती देवी, शनि और अंजलि ने मिलकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...