बांदा, मई 10 -- बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में तहसील परिसर के पीछे जमीन विवाद में बड़े बेटे ने मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट डाग स्क्वायड टीम जांच में जुटी है। रविवार को करीब 11 बजे बबेरू कस्बे के तहसील परिसर के पीछे रहने वाले राजकिशोर उर्फ गोविंद ने भू विवाद के चलते अपनी 60 वर्षीय मां शांति देवी पत्नी जगदीश मिश्रा व भाई 35 वर्षीय देवी दीन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बेटे ने अपनी मां और भाई को गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...