भू-विवाद में महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अप्रैल 26 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चकइलीसीया गांव में जमीन विवादमें महिला के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव की संजू देवी पत्नी दिनेश पाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके जेठ रामकृष्ण पाल और रामआसरे से जमीन को लेकर रंजिश है। आरोप है कि शनिवार सुबह दोनों उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ने बाल्टी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- पंच से पीटकर युवक को किया घायल, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.