मुजफ्फरपुर, जून 17 -- साहेबगंज। माधोपुर हजारी गांव में बुधवार को मायके की जमीन लिखवाने से मना करने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल 26 वर्षीया रविता देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पति सुरेंद्र पासवान और ससुर चुल्हाई पासवान को आरोपित किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मायका रसूलपुर में है। पति और ससुर दो वर्षों से मायके की जमीन लिखवाने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- भू विवाद में महिला पर हमला, पति और ससुर पर केस यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...