संभल, अप्रैल 13 -- कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा मजरा राजथल गांव में जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। याकूब खां ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पिता भूरे की मौत विवाद और प्रशासनिक कार्रवाई के दबाव के चलते हुई। उन्होंने कहा कि गांव के ही दो युवकों से चुनावी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद तहसील में शिकायत की गई। आरोप है कि राजस्व विभाग ने गलत गाटा संख्या मानते हुए उनके मकान को अवैध बताकर आंशिक रूप से ध्वस्त करा दिया और 14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया। परिजनों का कहना है कि इस घटना से उनके पिता सदमे में आ गए और उसी रात उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बाद में पोस्टमार्टम न कराने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने एसपी को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...