कन्नौज, अगस्त 17 -- सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 12 अगस्त को अरिंद नदी के पास मवेशी चराने के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मोहद्दीनगर निवासी मुर्सीद उर्फ टिल्लम हुसैन पुत्र हसनूर उर्फ मुन्ना का गांव के ही आदिल पुत्र नसीम अली से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते विवाद भडक़ उठा और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आदिल का आरोप है कि वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा, लेकिन विरोधी पक्ष लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आया और फिर से हमला कर दिया। इस मारपीट में हर्ष, नूरपुर, मुन्ना, साहिल, आदिल और उमा बेगम पत्नी आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। मामल...