जौनपुर, मई 31 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में शनिवार की शाम पड़ोसियों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। घटना का कारण भू विवाद बताया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पड़ोसी पिता और पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गद्दोपुर गांव निवासी सुषमा यादव पत्नी अनिल यादव ने थाना पर तहरीर देकर बताया कि भू विवाद के पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी मोनाथ यादव और उसका पुत्र मुकेश यादव गाली गलौज के बाद मारने पीटने लगे। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- भू-विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीटा, पिता-पुत्र पर केस इस संबंध में एसओ गंगा सागर मिश्र का कहना है कि आरोपी पिता और पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर...