इटावा औरैया, फरवरी 26 -- जसवंतनगर, संवाददाता। क्षेत्र के निलोई गांव में बुजुर्ग मुन्नालाल शाक्य की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भूमि विवाद में बेटे ने ही अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने पेट्रोल डालकर शव को आग के हवाले कर दिया, ताकि घटना हादसा प्रतीत हो। पुलिस ने घटना के लगभग एक महीने बाद आरोपी बेटे गजराज सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 26 जनवरी की सुबह निलोई गांव के बाहर खेतों के पास बने नलकूप की कोठरी से धुआं उठता देख ग्रामीणों को शक हुआ। सूचना मिलने पर मुन्नालाल का बेटा गजराज सिंह मौके पर पहुंचा और कोठरी के अंदर अपने पिता का जला हुआ शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो कोठरी के दरवाजे और आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.