खगडि़या, जून 6 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ चौक पर गत 31 मई की मध्य रात्रि एक परिवार पर अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय जयकांत पासवान की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई। वह स्व. विश्वेश्वर पासवान बताया जा रहा है। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने जयकांत पासवान के शव को चौथम थाना गेट के सामने सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- खगड़िया : भू-विवाद में धारदार हथियार से हमला के बाद इलाजरत एक व्यक्ति की सातवें दिन हुई मौत साथ ही हमले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा ...