देवघर, फरवरी 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के उधवाडीह गांव में भू-विवाद को लेकर 52 वर्षीय अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक गांव निवासी मथुरा यादव है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। पिटाई से गंभीर रूप से घायल मथुरा यादव की गुरुवार अहले सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मृतक के पुत्र कुंदन कुमार यादव ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद घर में आराम कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर उसके पिता को बातचीत के लिए गांव से कुछ दूरी पर स्कूल के पास बुलाया। उसके पिता बातचीत के लिए वहां चले गए। परिजनों के अनुसार स्कूल के समीप पहले से कई लोग मौजूद थे। मथुरा यादव तीन लोगों को पहचान...