संभल, फरवरी 28 -- थाना बबराला क्षेत्र के गांव शाहजहाँबाद निवासी एक किसान पर भूमि विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित घनश्याम सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे अपने गांव शाहजहाँबाद से बबराला जा रहा था। जैसे ही वह भगतानगला रोड पर पहुंचा, तभी विजेंद्र पुत्र सोनपाल निवासी भगतानगला के साथ बैठे रिंकू उर्फ रवेंद्र, दिनेश पुत्र प्रेमपाल, मणीकांत, सोनू, हीरालाल पुत्र चोखे, मानसिंह पुत्र दरियाव, तुलाराम व छोटे पुत्र रामप्रसाद सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मोटरसाइकिल में लाठी मारकर उसे गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर गांव भगतानगला के रामप्रकाश पुत्...