मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर/बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गरहां ओपी के मुरादपुर भरत गांव में प्रावि. के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार आपराधियों ने मधुमक्खी पालक किसान हरिशंकर सिंह उर्फ हरि भगत (38) की गोली मारकर हत्या कर दी। वह गेहूं दौनी कराकर बाइक से घर लौट रहा था। घर से सौ मीटर पहले ही घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। भू-विवाद में गोली मारे जाने का आरोप है। जिस जमीन पर दौनी कराई थी, उस पर भी विवाद चल रहा था।बाइक पर ही अपराधियों ने सामने से सीने गोली मारी। जब वह गिर गया तो सिर में सटाकर दूसरी गोली मारी। इससे मौके पर ही हरि भगत की मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे उठाकर बैरिया स्थित अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। घटना के बाद परिजन और गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना मिलने पर सिटी एसपी मो. मो...