गिरडीह, अप्रैल 4 -- गावां। गावां थाना क्षेत्र के नगवां गांव में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगवां निवासी कुंती देवी पति किशोर साव ने गावां थाना में आवेदन देकर आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में कुंती देवी ने आरोप लगाया है कि शिव कुमार साव, पंकज साव, संजय साव, अजय साव, पार्वती देवी, चांदो देवी, रूबी देवी एवं गुलाबी देवी सहित अन्य लोगों ने जमीन विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट की। साथ ही लाखों रुपये के जेवरात छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...