फिरोजाबाद, मार्च 20 -- भूमि संबंधी विवादों पर जिला प्रशासन गंभीर है। अक्सर भूमि संबंधी विवाद कानून व्यवस्था के लिए भी दिक्कतें खड़ी कर देते हैं। इस स्थिति में इन्हें निस्तारित करने के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवाद के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए गांव गांव संयुक्त समाधान चौपाल लगाई जाएंगी। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सभी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के लेखपालों के माध्यम से भूमि विवाद के लम्बित प्रकरणों को तत्काल चिन्हित करें। पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी थाोनं के माध्यम से विवादित मामलों की सूची तैयार कराई जाए। डीएम ने कहा है कि विवादों के समाधा...