देवघर, जनवरी 28 -- देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना के सरकंडा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद घायल दिलीप ठाकुर ने दूसरे पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। 26 जनवारी की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने भाई मनोज ठाकुर, भाभी प्रियंका कुमारी के साथ जमीन पर घर निर्माण के लिए गए थे। करीब 8 बजे राधेश्याम ठाकुर, राहुल ठाकुर, सुबोध ठाकुर, रमन ठाकुर, सदाशिव ठाकुर सहित कुल 21 लोगों ने लाठी-डंडा और पत्थर लेकर जमीन पर हमला किया। राधेश्याम ठाकुर ने दिलीप ठाकुर के सिर पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहुल ठाकुर ने मनोज ठाकुर पर हमला किया। सुबोध ठाकुर ने भाभी प्रियंका कुमारी को जमीन पटक दिया। दिलीप ने बताया कि बचाने आए सबीर ठाकुर पर रमन ठाकुर ने हमला किया। बाकी आरोपियों में बाबूराम ठाकुर, चंदन ठाकुर, शिवाजी ठाकुर, राजेंद्...