हाथरस, मई 6 -- सिकन्दरारा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में भूमि के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। टोडरपुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी भूमि का बैनामा होने के बावजूद आरोपी पक्ष ने उन्हें जमीन नहीं दी और अतिरिक्त पैसे की मांग की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गर्ड और खेत में खडी फसल भी जोत दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पूर्व पोरा निवासी पवन कमार पत्र सुरेंद्र पाल सिंह से लगभग 3.5 लाख रुपये में एक बीघा भूमि खरीदी थी। यह भी पढ़ें- किसान को कार से अगवा कर तीन दिन बंधक बनाकर पीटा पीडित के अनुसार जमीन का बैनामा भी हो चुका है। लेकिन अब आरोपी पवन कुमार जमीन देने से इनकार कर रहा है और अतिरिक्त 1.5 ला...