सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सुप्पी। थाना परिसर में भू-विवाद के निपटारा को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें थानाध्यक्ष एवं अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक द्वारा संयुक्त रूप से भू-विवाद से संबंधित पांच मामलों की सुनवाई की गयी। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा भू-विवाद से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर दो मामलों का निपटारा कर दिया गया। जबकि दोनों पक्षों द्वारा भू-विवाद से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सुनवाई की अगली तिथि 21 मार्च को निर्धारित की गयी। मौके पर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक ज्ञानेंद्र कुमार, अंचल अमीन कपिश किशोर, ग्रामीण चौकीदार पूर्णेन्दु कुमार सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...