सहरसा, मार्च 14 -- सलखुआ। कनरिया थाना क्षेत्र के कठडूमर गांव में दो सप्ताह पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए थे, जिनमें दो की हालत गंभीर थी। मामले में छह लोगों को नामजद किया था। गुरुवार देर रात एसटीएफ की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी राजकिशोर यादव को सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित गैस गोदाम के पास से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...