बलरामपुर, जुलाई 29 -- तुलसीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने गन्ना सर्वेक्षण और सट्टा व्यवस्था को पारदर्शी व तकनीक आधारित बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की है। अब स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल पर दर्ज गन्ना क्षेत्रफल का सत्यापन भू-राजस्व अभिलेखों से एपीआई के माध्यम से किया जाएगा। इससे फर्जी व त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों पर रोक लगेगी साथ ही केवल वास्तविक किसानों का सही क्षेत्रफल ही पोर्टल पर दर्ज होगा। इस व्यवस्था के क्रियान्वयन को लेकर 25 जुलाई को लखनऊ के न्यू स्कॉलर्स हॉस्टल सभागार में अयोध्या, देवीपाटन, गोरखपुर और देवरिया मंडल के अधिकारियों व फील्ड कार्मिकों का वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डेटा सत्यापन, तकनीकी प्रक्रिया और समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन कार्यक्रम का लाभ उठाए...