धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं। बैंक मोड़ के टेलीफोन एक्सचेंज रोड के व्यवसायी ने बताया कि बरवाअड्डा में उनकी रैयती जमीन है। सारे कागजात उनके नाम पर होने के बाद भी फर्जी कागज बनाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गोविंदपुर से आए व्यक्ति ने बताया कि उनकी निजी जमीन पर बनी बाउंड्री को जबरन गिरा दिया गया है। भौंरा की गैर खूंटी न्यू बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि उनकी रैयती जमीन पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड पूर्वी झरिया के प्रबंधन द्वारा अवैध रूप से ओवर बर्डन डंप किया गया है, जबकि पूर्वी टुंडी की महिला ने पति के इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। बलियापुर के किसान ने पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप वितरण में अनियमितता की शिकायत की।...