मैनपुरी, जून 25 -- तहसील परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब न्याय न मिलने से परेशान युवक एसडीएम कार्यालय के पीछे बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। उदयपुर निवासी रोहित यादव पुत्र शिशुपाल सिंह ने आरोप लगाया कि दबंग भू-माफिया उसकी 40 लाख रुपये की कीमती जमीन पर जबरन रास्ता निकाल रहे हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन उसे न्याय नहीं दिला रहा है, जिससे उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल, फायर सर्विस और एंबुलेंस पहुंच गई। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि युवक सुबह उनके पास आया था, जिसे निस्तारण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वह गलत तरीके से दबाव बना रहा था। यह भी पढ़ें- भू-माफिया से परेशान युवक पांच घंटे तक टंकी पर चढ़ा रहा युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। था...