भदोही, मार्च 23 -- भदोही, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। भू-माफिया के खिलाफ चल रहे आंदोलन के लिए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक भूमि कब्जे से मुक्त नहीं कराया जाएगा और भू-माफिया पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। जिला सचिव कामरेड बनारसी सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासन की लापरवाही से दबंग किस्म के भू-माफिया फल-फूल रहे हैं। उनका मनोबल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वे दलित, वंचित व शोषित तबकों के लोगों की जमीनों पर कब्जा जमा रहे हैं। इस तरह के मामले पर प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो बड़ी घटना भी हो सकती है। ऐपवा की जिला सचिव कामरेड कबूतरा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का अपमान हो रहा है। इस मौके पर खेग्रामस लला सचिव कामरेड ज्वाला प्रसाद, सरोजा, शंकुतला, हीरालाल व अजय रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.