भू-माफिया और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ करें कार्रवाई: डीआईजी
कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। माती पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार शाम को डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चन्दर ने जिले के अफसरों व थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों में सुस्ती पर कई थानाध्यक्षों की क्लास ली। वहीं गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराध, एवं बच्चों के प्रति अपराधों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। पुलिस लाइन सभागार में दोपहर बाद एसपी श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व सभी सीओ और थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं एवं प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष देने की हिदायत दी ताकि न्यायालयों में दोषसिद्धि की दर को बढ़ाया जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.