गोरखपुर, अप्रैल 2 -- CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायतों को लेकर एक फिर एक्शन में नजर आए। सीएम योगी ने कहा, कहा कि भूमाफिया को जड़ से उखाड़ें। भूमाफिया की सूची बनाकर केस दर्ज करें और जेल भेजें। मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार को आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि चिंता न करें, हर समस्या का समाधान होगा। सबकी मदद की जाएगी। सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। सभी के प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को सौंपते हुए कहा कि एक निश्चित समय के अंदर सभी का समाधान कराने के निर्देश दिए। जमीन पर कब्जे संबंधी शिकायतों के आईने मे...