कौशाम्बी, मई 5 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होंने सबसे अधिक जोर भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने पर दिया। उन्होंने वाणिज्यकर, परिवहन, स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन, खनन, विद्युत, वन विभाग, मण्डी, आबकारी एवं नगर निकाय के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्ययोजना बनाकर अभी से लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करें। इसके बाद तहसीलवार बड़े बकायेदारों से आरसी वसूली की प्रगति समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर तहसीलदार मंझनपुर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को नियमित रूप से आरसी वसूली की प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। राजस्व वादो...