भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। जिले में भू विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। चौरी थाने की पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। चौरी थाना क्षेत्र के अमवांखुर्द, परउपुर गांव निवासी संतलाल की पत्नी धनदेई ने तहरीर में कहा कि गांव में उनकी भू है, जिस पर जबरदस्ती गत दिनों गांव के ही लोगों ने नाट, खूंटा रख लिया। मना करने पर बेटे एवं मेरे के साथ मारपीट किया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि करिया पाल, नंदलाल पाल, अनन्तु पाल और पुजारी पाल के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115 (2), 352 और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच हर एंगल से पुलिस कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.