इटावा औरैया, जून 26 -- इटावा। इकदिल ग्राम केशवपुर कला में कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से केशवपुर कला निवासी और वर्तमान में मध्य प्रदेश के धार में रह रहे सुनील कुमार त्रिवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून की सुबह गांव के कुछ लोग उनकी पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने पहुंचे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- भैंस बांधने गए दो भाइयों पर जानलेवा हमला, छह पर मुकदमा हमले में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दांत टूट गए। बीच-बचाव करने आए उनके चचेरे भाई अजय कुमार त्रिवेदी को भी पीटा गया, जिसस...