धनबाद, जून 30 -- कतरास क्षेत्र के अंगारपथरा कांटापहाड़ी में बीते मंगलवार को हुए भू-धंसान स्थल का निरीक्षण करने सोमवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पहुंचे। विधायक ने स्थानीय लोगों से दरार स्थल की शीघ्र भराई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कतरास क्षेत्र के जीएम विष्णुकांत झा सहित बीसीसीएल मुख्यालय के पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर उक्त समस्या को रखा और दो दिनों के अंदर भू-धंसान प्रभावित इलाके की भराई कराने को कहा। इसी बीच कतरास क्षेत्र के एरिया सेफ्टी मैनेजर संजय चौधरी मौके पर पहुंचे। मौके पर पार्षद राममूर्ति सिंह, प्रदीप यादव, भोला सिंह, राजकिशोर केसरी, लालू यादव, गुड़िया सिन्हा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...