धनबाद, अप्रैल 7 -- डीसी आदित्य रंजन ने सोमवार की शाम समाहरणालय के सभागार में संशोधित झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा की। उन्होंने बीसीसीएल एवं झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) को संशोधित प्लान के अनुसार भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को बेलगड़िया में पुनर्वासित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि पुनर्वास होनेवाले प्रभावितों को समय पर मुआवजा का भुगतान करें। लिगल टाइटल होल्डर (एलटीएच) व नन लिगल टाइटल होल्डर (नन एलटीएच) को मास्टर प्लान के नियमों का पालन करते हुए पुनर्वासित करें। साथ में संशोधित मास्टर प्लान के अनुसार प्रभावितों के पुनर्वास में जेआरडीए, बीसीसीएल एवं जिला प्रशासन के दायित्वों की विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने कहा कि कई बस्तियां जमीन के नीचे की आग, जमीन धंसने और इनसे जुड़े खतरों से प्रभावित हैं, इसलिए...