लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- पलियाकलां। नगर के जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर भू-गर्भ जल सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विजेता छात्राओं को पुरूष्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि जल संरक्षण एक राष्ट्रीय कार्य है। आज जल का अस्तित्व संकट में है। यदि तृतीय विश्व युद्ध हुआ, तो उसका कारण जल संकट ही होगा। इसलिए जल संकट से बचने के लिए वर्षा जल संचय, वृक्षारोपण, जल सोख्ता केंद्रों जैसे विषयों पर सार्थकता के साथ कार्य करना होगा। नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने कहा कि हमें दैनिक जीवन में बर्तन साफ करते समय, खाना बनाते समय, सफाई करते समय, जल की बचत करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: भूगर्भ जल संरक्षण का दिया संदेश, छात्रों ने निकाली रैली अर्थशास...