देवघर, अप्रैल 13 -- प्रखंड सभागार में सूबे के कैबिनेट जल संसाधन व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। बैठक से पूर्व उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बुके प्रदान कर मंत्री हफीजुल हसन का स्वागत किया। बैठक के दौरान मंत्री हफीजुल हसन ने 20 चिन्हित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन से संबंधित मुआवजा भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समाधान के लिए पंचायतवार कैंप लगाने का आदेश दिया, ताकि रैयतों को हक की राशि पारदर्शी तरीके से जल्द प्राप्त हो सके। यह भी पढ़ें- अग्निकांड पीड़ितों से मिले मंत्री हफीजुल हसन वहीं नगर परिषद क्षेत्...