बोकारो, जून 13 -- स्थानीय प्रखंड के बिरनी पंचायत में शनिवार को भू अर्जन पदाधिकारी अनुराधा कुमारी ने पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ प्रशांत हेम्ब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, मुखिया देवेंद्र कुमार महतो आदि मौजूद थे। भू अर्जन पदाधिकारी ने पंचायत भवन, कई आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस दुकान एवं पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत में कोई भी विकास योजनाओं की गुणवत्ता में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। वहीं पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पंचायत में साफ सफाई में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने पंचायतों का किया निरीक्षण बरसात सिर पर चढ़ा चुका है बरसात की पानी कहीं पर जमा न हो, यह सुनिश्चि...