हजारीबाग, जून 30 -- हजारीबाग। भू-अर्जन कार्यालय में कानूनगो के पद पर प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इस बाबत आयुक्त के सचिव ने आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित परिमाप निरीक्षक पप्पू गोप की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह प्रतिनियुक्ति आदेश भू-अर्जन कार्यालय में कानूनगों का पदस्थापन होने तक लागू रहेगा। भू-अर्जन कार्यालय में कानूनगो की प्रतिनियुक्ति को लेकर उपायुक्त ने जनवरी 2025 में आयुक्त से अनुरोध किया है। इसके आलोक में लगभग एक वर्ष छह माह बाद प्रतिनियुक्ति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...