महाराजगंज, सितम्बर 7 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के चितवन जिले में तुईन खोला के संवेदनशील हिस्से में भूस्खलन रोकने के लिए नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क पर काम शुरू किया जाएगा। इसके चलते सड़क पांच दिनों तक अलग-अलग समय में आंशिक रूप से बंद रहेगी। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार सुबह से यातायात को नियंत्रित करने का निर्णय लिया है।

भूस्खलन नियंत्रण कार्य चितवन के प्रमुख जिला अधिकारी गणेश आर्याल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक कृष्णभीर में सड़क रखरखाव के दौरान बंद रहने वाले समय का उपयोग तुईन खोला में भूस्खलन नियंत्रण के लिए किया जाएगा। इस दौरान खतरनाक ढलान वाले हिस्से की खुदाई कर वहां जमा मिट्टी और भूस्खलन की चपेट में आने वाले हिस्से को हटाया जाएगा। तुईन खोला में लगातार भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित होता है। प्रशासन की ओर से ढल...