भागलपुर, जुलाई 13 -- नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक प्रखंड के सिहकुंड गांव निवासी राहुल कुमार की मौत पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश में काम करते समय भूस्खलन से हो गई थी। जिला परिषद सदस्य गौरव राय शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। राहुल कुमार एक गरीब परिवार का होनहार युवक था। जिला पार्षद गौरव राय ने परिवार को अपनी तरफ से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और कहा कि बिहार सरकार द्वारा प्रवासी मजदूर की मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि पदाधिकारियों से बात कर जल्द ही दिलवा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...