रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- मयंक त्यागी, किच्छा। आजाद नगर में भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही ट्रॉली आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार रात करीब आठ बजे शिव कुमार की भूसे से भरी टैक्ट्रर ट्रॉली लेकर चालक धर्मवीर मलपुरा से आजाद नगर जा रहा था। धर्मवीर ने बताया कि इस दौरान शॉर्ट सर्किट से भूसे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...