हरदोई, अप्रैल 5 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के खुद्दी मजरा फरीदापुर गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी गीता देवी ने घर के अंदर भूसे वाले कमरे में कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक घर में नजर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। पति रामेंद्र ने बताया कि खोजबीन करने पर गीता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.